तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे
नई दिल्ली। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर आज मतदान समाप्त हो गया। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हूई थी जो शाम 5 बजे समाप्त हो गई। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए करीब 446 उड़नदस्ते तैनात किए गए थे। 448 निगरानी टीमों के अलावा 224 वीडियो निगरानी टीमें भी बनाई गई थीं। चुनाव को पूरा कराने की जिम्मेदारी डेढ़ लाख से ज्यादा मतदान अधिकारियों पर थी। इस चुनाव में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ-साथ कांग्रेस, तेलुगुदेशम पार्टी, भाजपा, तेलंगाना जन समिति और एआईएमआईएम पार्टी चुनाव मैदान में हैं। दोपहर तीन बजे तक तेलंगाना में 56.17 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
पढ़िए, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट...

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications