तेलंगाना: ट्रक-ऑटो कि भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 15 की मौत
नयी दिल्ली। तेलंगाना में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। हादसा तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। ऑटो में एक ही परिवार के 18 लोग सवार थे।

इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस जानकारी के मुताबिक हादसे में 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक हादसे की चपेट में आए लोग ऑटो में सवार होकर मंदिर जा रहे थे। सभी महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के भोकार मंडल के रहने वाले थे और निजामाबाद में ईंट भटटे पर काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications