कुर्सी पर बैठते ही तेजस्वी ने दिखाए तेवर कहा, भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बिहार का डिप्टी सीएम बनने को लेकर चाहे कितने भी सवाल खड़े किए जा रहे हों लेकिन वो खुद को किसी से कम नहीं आंकते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि कुर्सी संभालते ही उनके तेवर दिखने शुरु हो गये हैं।

तेजस्वी ने कहा कि सूबे के आखिरी व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे हमारा पूरा प्रयास यही रहेगा। उन्होंने कहा मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा लेकिन बिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। भ्रष्टाचार के मामले पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी तरह की मुरव्वत नहीं बरती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications