मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में तेजस्वी की एक और मंत्री को हटाने की मांग
पटना। मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में 34 बच्चियों के यौन शोषण मामले को लेकर बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक और मंत्री का इस्तीफा मांगा है। जिसे उन्होंने इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का करीबी बताया है। इससे पहले इस मामले में बिहार सरकार में मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। उनके पति पर ब्रजेश ठाकुर से करीबी रखने के आरोप हैं। अब एक और मंत्री का इस्तीफा यादव ने मांगा है, हालांकि उन्होंने मंत्री का नाम ना लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार जानते हैं कि वो किसके बारे में कह रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस दूसरे मंत्री को तुरंत पद से हटाने की मांग करता हूं जिनके मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ गहरे संबंध हैं। नीतीश जी और सुशील मोदी इस मंत्री को तुरंत पद से हटा दें वरना हमें दोबारा एक और मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना होगा, आप जानते हैं मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं।'
मुजफ्फरपुर मामले को लेकर तेजस्वी लगातार जदयू-भाजपा की सरकार पर हमलावर हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार से पूछा कि मुजफ्फरपुर कांड में FIR में देरी क्यों हो रही है, क्या सीएम नीतीश कुमार इस कांड में शामिल लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी कई दफा नीतीश कुमार का भी इस्तीफा मांग चुके हैं।
-
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे? -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ












Click it and Unblock the Notifications