बिहार: तेजस्वी यादव होंगे महागबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार, हुआ सीटों का बंटवारा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता चुना गया है। तेजस्वी ही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि ,आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई(माले), सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा हैं। बिहार में इस महीने के अंत में पहले चरण का चुनाव होना है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन का ऐलान, Tejashwi Yadav होंगे CM Candidate | वनइंडिया हिंदी
    तेजस्वी यादव विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

    तेजस्वी यादव विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी कांग्रेस और वाम दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।आरजेडी की तरफ से तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई तेज प्रताप यादव और राज्य सभा सांसद मनोज झा भी मौजूद थे। सबसे पहले हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के लिए शोक व्यक्त करने के लिए मौन रखा गया।

    महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें आरजेडी के हिस्से आई हैं

    महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें आरजेडी के हिस्से आई हैं

    वहीं महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस विधानसभा चुनाव में आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं कांग्रेस के खाते में 70 सीटें होंगे। महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें आरजेडी के हिस्से आई हैं, जबकि दूसरे नंबर कांग्रेस वहीं वाल्मीकिनगर में लोकसभा उपचुनाव की सीट भी कांग्रेस को मिली है। इसके बाद सीपीआई माले को ज्यादा सीटे मिली हैं। इन तीन बड़ी पार्टियों के बाद सीपीआई और सीपीआई के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। वहीं आरजेडी के हिस्से से ही वीआईपी और जेएमएम को सीटें मिलेंगी। हालांकि, सीट बंटवारे से नाराज वीआईपी अलग हो गई है।

    मुकेश सहनी हुए बागी

    मुकेश सहनी हुए बागी

    वहीं दूसरी ओर सीट शेयरिंग के ऐलान के साथ ही महागठबंधन में टूट हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मुकेश सहनी ने राजद पर अति पिछड़ों के पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा समाज से होने के कारण राजद ने धोखा दिया है। अति पिछड़ा वर्ग के लोग राजद को इस चुनाव में इसका जवाब देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+