अब तेजस्वी ने बताई वजह, आंखों में आंसू लिए राबड़ी देवी के घर के क्यों निकलीं ऐश्वर्या

अब तेजस्वी ने बताई वजह, रोते हुए राबड़ी देवी के घर के क्यों निकलीं ऐश्वर्या

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के मामले को लेकर अब उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बयान दिया है। दरअसल ऐश्वर्या राय बीते शुक्रवार को अपनी सास राबड़ी देवी के आवास से रोते हुए बाहर निकलीं थी। घर से बाहर आने के बाद ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय की भेजी गई गाड़ी में बैठीं और अपने मायके चली गईं। तेज प्रताप यादव की ओर से तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद से ही ऐश्वर्या अपनी सास राबड़ी देवी के साथ रह रहीं थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई तरह के कयास लगाए जाने लागे। अब इस मामले पर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।

तेजस्वी ने दिया ये बयान

तेजस्वी ने दिया ये बयान

तेजस्वी यादव ने अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं इस मामले पर कुछ नहीं कहूंगा, यह पूरी तरह से हमारा पारिवारिक मामला है। वीडियो को लेकर जो कहा जा रहा है कि वो रो रहीं थी, तो ऐसी कोई बात ही नहीं है। जब कोई घर से अचानक बाहर निकलता है तो मीडिया को देखकर मुंह ढक लेता है। घर की बहू-बेटियां भी बाहर निकलते समय अपना चेहरा ढक लेती हैं। भाभी ऐश्वर्या का रोज का आना-जाना है। उन्हें कहीं भी आने-जाने की पूरी फ्रीडम है। किसी के पारिवारिक मामले में इस तरह दखल नहीं देना चाहिए। इस बारे में उनके पिता चंद्रिका राय जी का बयान देखिए, उन्होंने भी यही बात कही है।'

ऐश्वर्या के पिता ने मामले पर क्या कहा

ऐश्वर्या के पिता ने मामले पर क्या कहा

आपको बता दें कि इस मामले पर हाल ही में ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने बयान देते हुए कहा था, 'ऐश्वर्या का ससुराल से मायके आना कोई नई या असामान्य बात नहीं है। ससुराल से मायके आना-जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।' दरअसल शुक्रवार को मायके आने के बाद ऐश्वर्या दोबारा अपने ससुराल लौट गई हैं और राबड़ी देवी के आवास पर उनके साथ ही रह रही हैं। वहीं इस मामले पर ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय ने कहा, 'ऐश्वर्या अपनी बहन से मिलने एक मायके आईं थी और अब फिर ससुराल लोट गई हैं।'

फैमिली कोर्ट में चल रहा है मामला

फैमिली कोर्ट में चल रहा है मामला

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी पटना के फैमिली कोर्ट में दाखिल की हुई है और मामला अदालत में चल रहा है। तलाक की अर्जी डालने के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा था, 'शादी के बाद से मैं घुट-घुटकर जी रहा हूं। घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं। मैं अब इस रिश्ते में और नहीं रह सकता। राजनीतिक फायदा लेने के लिए उनकी शादी कराई गई थी। मेरी पत्नी मुझे मेरे भाई तेजस्वी से लड़वाना चाहती थीं।' हालांकि मामले को लेकर ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया था।

तेज प्रताप को समझाने की कोशिशें नाकाम

तेज प्रताप को समझाने की कोशिशें नाकाम

कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव वृंदावन चले गए थे और काफी दिनों तक वहीं रहे। हालांकि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप नहीं माने। वहीं ऐश्वर्या के परिवार ने भी दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। इसके बाद तेज प्रताप की बहन मीसा भारती और उनके जीजा ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े रहे। मामले की सुनवाई के दौरान तेज प्रताप यादव के वकील ने कहा था कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस शादी को बचा लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+