वारिस पठान के 'हम 15 करोड़ हैं' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही AIMIM

नई दिल्ली। एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है। वारिस पठान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दिया जिसके बाद वह विवादों में घिर गए हैं। वारिस पठान को वायरल हुए वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि देश में हम मुसलमान केवल 15 करोड़ हैं, लेकिन अगर हम सड़क पर उतर आएं तो 100 बहुसंख्यकों की आबादी पर भारी पड़ेंगे। वारिस पठान के इस बयान पर आरजेडी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

तेजस्वी ने पठान को गिरफ्तार करने की मांग की

तेजस्वी ने पठान को गिरफ्तार करने की मांग की

राजद नेता तेजस्वी यादव ने वारिस पठान के इस बयान की आलोचना करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है। उनकी तरह ही अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। भड़काऊ बयानबाजी करने वाले हर शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

'हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं'

वाारिस पठान के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वारिस पठान कहते हैं, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा।

Recommended Video

    Waris Pathan के ख़िलाफ़ Asaduddin Owaisi ने की ये कड़ी कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी
    पहले भी दिए हैं विवादित बयान

    पहले भी दिए हैं विवादित बयान

    एआईएमआईएम नेता ने कहा कि हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात। यह पहला मौका नहीं है जब एआईएमआईएम के नेता ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ हुई जनसभा में भी वारिस पठान ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे थे। पठान महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बायकुला की सीट से उम्मीदवार थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+