तेजस्वी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा-जेल जाने से बचने के लिए BJP को समर्थन दे रही थी RJD

नई दिल्ली, 19 जुलाई: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा किए गए खुलासे के बाद बीजेपी भड़क गई है। इसके बाद अब बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने कहा कि, ईडी से बचने के लिए खुद तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। वे अपने परिवार को जेल से बचाने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनना चाहते थे।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav के Nityanand Ray पर बयान पर Sanjay Jaiswal क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Tejashwi Yadav Nityanand Rai RJD ready to support BJP in govt formation in Bihar Sanjay Jaiswal

    भले ही नित्यानंद राय की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने न आई हो, लेकिन बीजेपी ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता संजय जयसवाल ने कहा कि, तेजस्वी यादव अपने जीवन में एक बार उनसे (नित्यानंद राय) मिले। उन्होंने(तेजस्वी यादव) कहा कि वह सरकार बनाने में (बिहार में) भाजपा का समर्थन करने के लिए तैयार हैं ... ताकि खुद को और अपने परिवार को जेल जाने से बचाया जा सके। लेकिन बीजेपी ने मना कर दि। वे कितनी भी कोशिश कर लें, तेजस्वी और उनके परिवार को जेल हो जाएगी।

    बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह दावा बालू की दीवार की तरह झूठा है। यह अनर्गल प्रलाप है जो नेता विपक्ष के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। तेजस्वी खुद को नित्यानंद के सामने बौना समझ रहे हैं, इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे हैं। नित्यानंद राजनीति में तेजी से उभर रहे हैं, जिससे आरजेडी नेताओं को अपनी दुकानदारी बंद होने का डर सताने लगा है। इसी डर से वे बिना सिर पैर की बात कर रहे हैं।

    बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि ईडी से बचने के लिए खुद तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि यादवों में नित्यानंद की बढ़ती लोकप्रियता से तेजस्वी यादव घबराए हुए हैं, इसलिए कुछ भी उटपटांग बोल रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नित्यानंद राय ने उनसे मिलकर आरजेडी में आने की इच्छा जताई थी। तेजस्वी ने दावा किया कि नित्यानंद ने उनसे कहा था कि बीजेपी में उनका दम घुट रहा है। इस मुद्दे पर अब बीजेपी नेता तेजस्वी पर हमलावर हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+