तेजस्वी यादव के क्रिश्चियन लड़की से ब्याह रचाने पर नाराज साधू मामा को लालू की बेटी रोहिणी ने कहा कंस मामा...
पटना, 11 दिसंबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले अपनी बचपन की दोस्त राशेल के संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। क्रिश्चिचन लड़की से शादी करने से तेजस्वी के मामा यानी साधू यादव भड़क उठे थे, वहीं अब मामा की बात पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पटलवार करते हुए एक ट्वीट लिखा है।

रोहिणी ने लिखा ये ट्वीट
शनिवार को तेजप्रताप की बहन और लालू यादव की बेटी रोहिणी ने ट्वीट पर मामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कंस आज भी समाज में मौजूद हैं, इन्होंने साबित कर दिया। रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो..
तेजप्रताप ने लिखा पजामा से बाहर आने की जरूरत नहीं है
वहीं तेजप्रताप के बड़े भइया तेजप्रताप ने तो अपने मामा को खुली चुनौती दे डाली है। बिना नाम लिए तेजप्रताप ने लिखा बिहार आ रहा हूं, गर्दा उड़ा दूंगा। कहा कि बुजुर्ग लोग अपनी औकात में रहें। पाजामा के बाहर आने की जरूरत नहीं है। दूसरे ट्वीट में लालू के बड़े लाल तेजप्रताप ने मामा साधु को हत्यारा बताते हुए लिखा, हमारी मां-बहनों की इज्जत को सरेआम बेइज्जत करने वाले उस 'कंस' को मेरा खुला निमंत्रण है। अगर अपनी मां का दूध पिया है तो मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लो। औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर ही दिखा दें!
जानें मामा साधु यादव ने तेजस्वी की शादी को लेकर क्या कहा ?
बता दें शुक्रवार को लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने जब शादी की तो राबड़ी देवी के भार्ठ साधु यादव ने कहा था कि रेशल से शादी करके तेजस्वी क्रिश्यिन हो गए हैं। अब उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। साधु यादव ने ये तक कह दिया था कि ऐसा करके तेजस्वी ने यदुवंशी समाज के माथे पर कलंक ला दिया है जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगा। तेजस्वी ने अपनी सभी बहनों की शादी यादव समाज में कराई मगर खुद क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली जिसकी इजाजत हमारा समाज नहीं देता है। साधु यादव ने ये तक कहा था कि तेजस्वी जातिगत जनगणना की बात करते हैं लेकिन उन्होंने समाज से बाहर की लड़की से शादी की अब जातिगत जनगणना की क्या जरूरत हैं। अगर वो जाति को मानते तो जातिगत जनगणना की बात क्यों उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications