तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया जासूसी करवाने का आरोप, किया ये Tweet
Recommended Video

पटना। एक बार फिर से लालू यादव की अनपुस्थिति में राजद को बखूबी संभालने वाले तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने इस बार नीतीश कुमार के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लेकर ट्वीट किया है कि सीएम नीतीश कुमार ने जानबूझकर अपने आवास में उस जगह ही कैमरा लगवाया है जहां से वह उनके आवास पर भी नजर रख सके।

मेरे घर की जासूसी करा रहे हैं नीतीश कुमार: तेजस्वी
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का घर के तीन तरफ सड़क और चौथी तरफ मेरा घर है लेकिन सीएम को लगता है कि उन्हें सिर्फ उसी तरफ कैमरे लगवाने की जरूरत है जिस तरफ हमारा घर है, इसे आप लोग क्या कहेंगे, वैसे कोई जाकर सीएम को बताए कि इस तरह की चीजों से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
सीसीटीवी कैमरे लगाने की क्या जरूरत है?
उन्होंने ट्वीट में ये सवाल भी पूछा है कि जब मुख्यमंत्री आवास की पूरब दिशा में सुरक्षा के लिए स्थाई चेक पोस्ट बना हुआ है तो फिर उसी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की क्या जरूरत है?

निजता का उल्लंघन
तेजस्वी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को पहले से ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और वह चाहें तो और सुरक्षा अपने लिए ले सकते हैं, मगर ऊंचाई पर सीसीटीवी कैमरे लगाना उनकी निजता का उल्लंघन है।

'ये चीफ नहीं चीट मिनिस्टर हैं'
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर इस तरह के आरोप लगाए हैं, वो लगातार सीएम पर आरोप लगाते आ रहे हैं।
बिहार के लोगों से धोखा किया है नीतीश ने
इससे पहले उन्होंने कहा था कि बिहार के लोगों ने महागठबंधन को जनादेश दिया था लेकिन नीतीश कुमार ने धोखे से जनादेश को दरकिनार कर बीजेपी के साथ सत्ता में साझेदारी कर ली, उन्होंने राज्यवासियों के भरोसे को तोड़ा है, ये वो ही नीतीश कुमार हैं जो कि कहते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन बीजेपी में नहीं जाऊंगा, आज उनके डीएनए को क्या हो गया जो एनडीए में हैं?, ये चीफ नहीं 'चीट मिनिस्टर' हैं।












Click it and Unblock the Notifications