जंगल को तेजस ठाकरे की ज्यादा जरूरत: राजनीति में एंट्री की अटकलों पर शिवसेना प्रमुख

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना ने प्रचार तेज कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को एक रैली का आयोजन किया जिसमें उनके छोटे बेटे तेजस ठाकरे भी मौजूद रहे। उनकी इस मौजूदगी के बाद से यह अटकलें लगाई जानें लगी कि वह भी राजनीति में एंट्री कर रहे हैं, लेकिन इन अटकलों पर विराम लगाते हुआ उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह सिर्फ रैली देखने आये थे।

 tejas thackeray not joining politics says shiv sena chief uddhav thackeray

आदित्य ठाकरे के छोटे भाई तेजस हाल ही में चर्चा में आए थे, उन्होंने पश्चिमी घाट पर पाए जाने वाले बोइगा ठाकरेई नामक सांप की प्रजाति को खोजने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद उस सांप का नाम भी तेजस के नाम पर ही रख दिया गया। इस प्रख्याति के बाद से तेजस काफी चर्चा में रहे और ऐसी अटकलें भी थी कि वर विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। बुधवार को उनके अपने पिता की रैली में पहुंचने के बाद से इन अटकलों पर मुहर लगने जैसा माना जाने लगा।

वर्ली विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं आदित्य ठाकरे
मालूम हो कि, तेजस के बड़े भाई आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि वह ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो चुनाव लड़ने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। शिवसेना द्वारा आयोजित रैली में तेजस का होना ऐसा माना जाने लगा था कि वह भी बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलने को तैयर हैं।

शिवसेना प्रमुख और तेजस के पिता उद्धव ठाकरे ने कहा, आदित्य के छोटे भाई तेजस अहमदाबाद जिले के संगमनेर में हुई रैली को सिर्फ देखने आए थे उनका अभी राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। बता दें, राज्य में हुए सीट बंटवारे के तहत शिवसेना 124 तो वहीं भाजपा 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने के बाद से शिवसेना कार्यकर्ताओं का उत्साह तरम पर है वह अपने नेता को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+