जिम में तेज प्रताप यादव ने मारी हीरो वाली एंट्री, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो

नई दिल्ली। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को बुरी हार मिली। दूसरी ओर पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव भी चारा घोटाला के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं। कहा जा सकता है कि पार्टी इस समय गहरे संकट से जूझ रही है। ऐसे में राजनीति में रहते हुए भी राजनीति से दूर रहने वाले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप पर मानो इसका कोई असर ही नहीं। दरअसल उनके वायरल हुए वीडियो को देखकर तो यही मालूम हो रहा है। इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहने वाले तेज प्रताप ने ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक जिम का है।

जिम में तेज प्रताप की हीरो वाली एंट्री

जिम में तेज प्रताप की हीरो वाली एंट्री

तेज प्रताप द्वारा जारी वीडियो में उनकी एंट्री किसी हीरो की तरह जबरदस्त म्यूजिक के साथ होती है और फिर वे जिम एक्विपमेंट्स के बीच एक वेट लिफ्टिंग रॉड उठाते हैं और शीशे के सामने खड़े होकर एक्सरसाइज करने लगते हैं। तेज प्रताप ने जिम वियर पहना हुआ है और उनका हेयरस्टाइल कुछ अलग है। उन्होंने अपने बाल कुछ लंबे कर लिए हैं। हालांकि वीडियो देखकर लग रहा है कि ये तेज प्रताप के घर का पर्सनल जिम है जिम हर तरह की मशीन एक ही है।

View this post on Instagram

🤗🏋🏻‍♀️LR GYM COMING SOON......

A post shared by Tej Pratap Yadav (@tejpratapyadavrjd) on

भगवान शंकर के गेटअप में आए थे तेज प्रताप

तेज प्रताप अकसर अपने लुक के चलते चर्चा में रहते हैं। साल 2018 में वे तब चर्चाओं में आ गए थे जब उन्होंने भगवान शंकर का गेटअप ले लिया था। उनके इस लुक की तस्वीरें जितना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, उतना ही वे ट्रोल भी हुए थे। इसके अलावा तेज प्रताप एक दिन भगवान कृष्ण के गेटअप में नजर आ चुके हैं। तब वे हाथ में बांसुरी लेकर खूब चर्चाओं में आए थे। बता दें कि तेज प्रताप लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ चले गए थे और अपने पसंद के उम्मीदवारों को तरजीहदेने को कह रहे थे।

तेज प्रताप यादव ने खाया मां के हाथों का खाना

तेज प्रताप यादव ने हाल में अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी । इसमें उन्‍होंने अरसे बाद मां राबड़ी देवी के हाथ से खाना खाते दिख रहे थे। तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर इमोशनल ट्वीट किया। मां राबड़ी देवी के हाथों से खाना खाकर तेज प्रताप काफी गदगद दिखे। उन्होंने भावुक कैप्शन में लिखा, 'आज बहुत दिनों बाद माँ के हाथों से खाना खाया। #LoveYouMom'।

पत्‍नी से तलाक के आवेदन के बाद से ही घर से बना ली थी दूरी

पत्‍नी से तलाक के आवेदन के बाद से ही घर से बना ली थी दूरी

तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए आवेदन देने के बाद से ही घर से दूरी बना ली थी। यहां तक वे राबड़ी आवास भी नहीं जा रहे थे। पिछले साल तो वो काफी दिनों तक मथुरा व वृंदावन का चक्कर लगाते रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी बहन मीसा भारती के क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रहे थे। लेकिन शनिवार को लंबे अरसे के बाद उनके लिए सकून भरा दिन आया। जब उन्होंने मां राबड़ी के हाथों से खाना खाया।

यह भी पढ़ें- दोनों भाइयों के बारे में बोला तो चीर देंगे- तेजप्रताप यादव ने धमकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+