तलाक के बीच तेजप्रताप ने नीतीश सरकार की बढाई टेंशन, कर डाली एक बड़ी मांग

तलाक की खबरों के बीच तेजप्रताप यादव ने बिहार की नीतीश सरकार से एक ऐसी मांग कर डाली है, जिससे सरकार की परेशानी बढ़ गई है।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav Wife Aishwarya Rai को छोड़ने के बाद Lalu Yadav का घर भी छोड़ेंगे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद वृंदावन में मंदिर-मंदिर घूम रहे आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव अभी तक अपने घर नहीं लौटे हैं। परिवार की कोशिश है कि तेजप्रताप घर लौट आएं और सबकुछ भूलकर फिर से अपनी पत्नी संग रहें, वहीं तेजप्रताप किसी भी हालत में अपने कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को किए गए उनके ट्वीट '...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए' ने तलाक को लेकर उनकी मंशा भी जाहिर कर दी। इस बीच तेजप्रताप यादव ने बिहार की नीतीश सरकार से एक ऐसी मांग कर डाली है, जिससे सरकार की परेशानी बढ़ गई है।

    तेजप्रताप को चाहिए नया बंगला

    तेजप्रताप को चाहिए नया बंगला

    दरअसल, तेजप्रताप यादव ने बिहार सरकार से अपने लिए एक नए बंगले की मांग की है। फिलहाल पटना के देशरत्न मार्ग पर बंगला नंबर-3 तेजप्रताप यादव के लिए आवंटित है। इसके बदले बिहार सरकार ने उन्हें पटना के दरोगा राय़ मार्ग पर दो बंगले दिए, जो तेजप्रताप को पसंद नहीं आए। तेजप्रताप यादव चाहते हैं कि सरकार उन्हें किसी और जगह एक नया बंगला दे। जेडीयू नेता और बिहार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी को तेजप्रताप यादव के सचिव ने चिट्टी लिखकर नया बंगाल प्रदान करने के लिए आग्रह किया है।

    तेजस्वी भी बंगला खाली ना करने की जिद पर अड़े

    तेजस्वी भी बंगला खाली ना करने की जिद पर अड़े

    आपको बता दें कि बिहार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी पहले ही लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बंगला खाली करने का नोटिस भिजवा चुके हैं। बिहार सरकार ने पटना जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर बंगला खाली कराने के निर्देश दिए थे। वहीं, तेजस्वी यादव अपना सरकारी बंगला खाली ना करने पर अड़े हुए हैं। मामले पर महेश्वर हजारी का कहना है कि महागठबंधन की सरकार के दौरान यह बंगला तेजस्वी यादव को आवंटित किया गया था। अब ये बंगला वर्तमान डिप्टी सीएम को आवंटित होना है। कोर्ट ने भी उन्हें बंगला खाली करने का निर्देश दिया है यदि तेजस्वी बंगला खाली करने से मना करते हैं तो जबरन खाली कराया जाएगा।

    '...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए'

    '...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए'

    गौरतलब है कि लालू यादव के परिवार में पहले ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। तेजप्रताप यादव पत्नी से तलाक के मामले पर किसी की सुनने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली पहुंचे तेजप्रताप ने घरवालों से दो टूक कहा भी था कि वो घर तभी लौटेंगे, जब उनकी तलाक की बात पर परिवार सहमत होगा। गुरुवार रात को तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, '...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए।' इस ट्वीट को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजप्रताप यादव फिलहाल अपनी पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं हैं और तलाक की बात पर अभी भी अड़े हैं।

    आखिर कहां हैं तेजप्रताप?

    आखिर कहां हैं तेजप्रताप?

    तेजप्रताप यादव के बिहार लौटने पर भी संशय बना हुआ है। दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी कि तेजप्रताप वृंदावन में रहकर घर और परिवार में सुख-शांति के लिए एक विशेष पूजा करा रहे हैं। बताया जा रहा था कि यह पूजा कार्तिक माह खत्म होने पर संपन्न होगी और इस पूजा के समाप्त होने के बाद तेजप्रताप 23 नवंबर को बिहार लौट सकते हैं। बुधवार को तेजप्रताप ने अपनी मां राबड़ी देवी को फोन भी किया था और कहा था कि वो 23 नवंबर को बिहार लौटेंगे, लेकिन अभी तक उनके बिहार लौटने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

    तेजप्रताप को समझा पाएंगे तेजू?

    तेजप्रताप को समझा पाएंगे तेजू?

    तलाक के मामले को लेकर तेजप्रताप यादव को समझाने की जिम्मेदारी इन दिनों लालू प्रसाद यादव के छोटे दामाद तेजप्रताप यादव ने संभाली हुई है। लालू की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के पति तेजप्रताप अपने साले तेजप्रताप को समझाने की कोशिश में लगातार जुटे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप के तलाक के मामले को लेकर सपा सांसद तेजप्रताप यादव चाहते हैं कि पति-पत्नी साथ रहें और इसके लिए वो पिछले कुछ दिनों से फोन के जरिए तेजप्रताप के संपर्क में हैं। तेजप्रताप यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं और सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पोते हैं। मुलायम के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में तेजप्रताप ने जीत हासिल की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+