तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, जांच करने के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची घर
नई दिल्ली, 07 जुलाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ गई है। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंची। तेज प्रताप को देखने उनके घर पहुंचे डॉक्टर एसके सिन्हा ने बताया कि तेज प्रताप को शरीर में दर्द की शिकायत है और थोड़ा बुखार है। कुछ दिन पहले उन्होंने कोरोना की वैक्सीन ली थी, उन्हें सांस लेने में किसी तरह कि दिक्कत नहीं हो रही है। तेज प्रताप और तेजस्वी यादव दोनों ने स्पुतनिक वैक्सीन लगवाई थी।
Recommended Video

तेज प्रताप के घर डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस भी पहुंची थी, ताकि अगर जरूरत पड़े तो तेज प्रताप को अस्पताल में भर्ती किया जा सके लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है और उन्हें अस्पताल ले जाने की नौबत नहीं आई। तेज प्रताप के साथ उनके घर पर परिवार के सदस्य और भाई तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। बता दें कि 30 जून को जब तेज प्रताप और तेजस्वी यादव ने मेदांता अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन ली थी तो उसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि कुछ लोग मेरे वैक्सीन लेने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, लेकिन जिन्हें बोलना है वो बोलते रहेंगे, मैने कहा था कि समय आने पर वैक्सीन लूंगा यह कभी नहीं कहा था कि मैं वैक्सीन नहीं लूंगा।
हाल ही में आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया था, जिसमे लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव तीनों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा था कि जब मैं बोलता हूं तो कुछ लोग हंसते हैं, जब पिताजी बोलते थे तो भी लोगों को ऐसा ही लगता था, लेकिन मैं इसपर ध्यान नहीं देता हूं कि लोग क्या कह रहे हैं, मैं दिल से बात करता हूं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को ज्यादा समय नहीं मिलता है लेकिन मैं अक्सर पार्टी कार्यालय में आया करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications