ऐश्वर्या राय के हाथों में लगी तेज प्रताप यादव के नाम की मेहंदी, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई को है, दोनों के घर में शादी की रस्में शुरु हो गई है और इसी क्रम में बुधवार को ऐश्वर्या राय के हाथों में तेज प्रताप यादव के नाम की मेंहदी लग गई है।। इस मेहंदी सेरेमनी में जहां बहू ऐश्वर्या हरे रंग के लहंगे में नज़र आईं, वहीं, तेज प्रताप व्हाइट एंड पर्पल कुर्ते और पीली रंग की नेहरू जैकेट में दिखे।

ऐश्वर्या राय के हाथों में लगी तेज प्रताप यादव के नाम की मेहंदी

ऐश्वर्या राय के हाथों में लगी तेज प्रताप यादव के नाम की मेहंदी

इस मौके पर होने वाले दूल्हा-दुल्हन के अलावा पूरा यादव परिवार भी शामिल हुआ। गौरतलब है कि बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव को पैरोल दिया गया जिस वजह से वो पूरी शादी के फंक्शन्स में शामिल रहेंगे, इससे पहले हुई सगाई के दौरान लालू यादव अस्पताल में थे।

12 मई को है शादी

मालूम हो कि तेज प्रताप 12 मई को शाम के सात बजे बारात लेकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेंगे। द्वारपूजा, जयमाला और प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में किया गया है। इससे पहले 11 मई (शुक्रवार) को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा।

18 अप्रैल को हुई थी सगाई

18 अप्रैल को हुई थी सगाई

गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव और चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय की सगाई परिवार और करीबी रिश्तेदारों के बीच 18 अप्रैल को राजधानी के मौर्या होटल में संपन्न हुई थी।

ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं

ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं

मालूम हो अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+