'रुस्तम' की ड्रेस नीलामी पर अक्षय-ट्विंकल को लीगल नोटिस, अफसरों ने कहा- ये सैन्यवर्दी का अपमान

Recommended Video

      Akshay Kumar Twinkle Khanna पर भारी पड़ा Rustom Dress का Auction, Case हुआ दर्ज | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई।

      फिल्म
      अभिनेता
      अक्षय
      कुमार
      और
      उनकी
      पत्नी
      ट्विंकल
      खन्ना
      के
      लिए
      मुश्किलें
      खड़ी
      हो
      सकती
      हैं
      क्योंकि
      इन
      दोनों
      से
      नेवी
      के
      कुछ
      अफसर
      काफी
      नाराज
      हैं
      और
      इसी
      कारण
      उन्होंने
      अभिनेता,
      अभिनेता
      की
      पत्नी
      और
      ऑक्शन
      हाउस
      साल्टस्काउट
      को
      कानूनी
      नोटिस
      भेजा
      है
      क्योंकि
      वो
      नहीं
      चाहते
      कि
      फिल्म
      'रुस्तम'
      में
      पहनी
      गई
      पोशाक
      की
      नीलामी
      हो।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      'रुस्तम' में पहनी गई पोशाक को यूनिफॉर्म बताकर नीलाम करना गलत

      'रुस्तम' में पहनी गई पोशाक को यूनिफॉर्म बताकर नीलाम करना गलत

      अफसरों का कहना है कि रुस्तम में पहनी गई पोशाक को यूनिफॉर्म बताकर नीलाम करना गलत है, इससे हमारे सैनिकों की भावनाएं आहत होती हैं। ये नीलामी एक तरह से सैन्यकर्मियों और युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों और अफसरों की विधवाओं की भावनाओं को चोट पहुंचाने की तरह है। अफसरों ने अपने नोटिस में अक्षय और ट्विंकल से पोशाक की नीलामी रद्द करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

      पोशाक की अब तक 2,35,000 रुपये कीमत लग चुकी

      पोशाक की अब तक 2,35,000 रुपये कीमत लग चुकी

      आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म 'रुस्तम' में एक नेवी ऑफिसर का रोल प्ले किया था। इसी फिल्म में पहनी गई उनकी पोशाक की नीलामी साल्टस्काउट कर रहा है। ये ऑनलाइन नीलामी है, खबर है कि बुधवार दोपहर तक पोशाक की 2,35,000 रुपये कीमत लग चुकी थी। पोशाक में इसमें एक शर्ट, पैंट और एक हैट शामिल है। नीलामी 26 मई की रात तक चलेगी।

      जेनाइस ट्रस्ट को मिलेगी धनराशि

      जेनाइस ट्रस्ट को मिलेगी धनराशि

      हालांकि नीलामी से पहले अक्षय कुमार ने कहा था कि इस नीलामी से प्राप्त हुई रकम का 90 प्रतिशत सोशल वर्क के लिए प्रयोग होगा, ये राशि जेनाइस ट्रस्ट को दी जाएगी। ये ट्रस्ट महाराष्ट्र के पंचगनी में है और जानवरों की रक्षा के लिए काम करती है।

      बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड

      बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड

      फिल्म 'रुस्तम' साल 2016 में रिलीज हुई एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म थी, इसमें मुख्य रोल अक्षय कुमार और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाया था। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक विपुल के रावल थे। अक्षय को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+