तहसीन पूनावाला ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत, 'कपड़े' वाले बयान पर की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूनावाला ने पीएम मोदी के कथित तौर पर दिए गए उस बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आग लगाने वालों को टीवी पर देखा जा सकता है, उनकी पहचान उनके कपड़ों से की जा सकती है।

Tehseen Poonawalla has filed a complaint against PM Narendra Modi for clothes remarks

तहसीन पूनावाला ने ट्वीट किया, 'मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुमका, झारखंड में एक रैली में इस्तेमाल किए गए उनके शब्दों के लिए शिकायत दर्ज की है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'कपड़ों से पता चल जाता है।' चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।' इस ट्वीट में उन्होंने चुनाव आयोग को भी टैग किया है।

पीएम मोदी ने झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था, 'जो लोग आग लगा रहे हैं, उन्हें टीवी पर देखा जा सकता है, उनकी पहचान कपड़ों से की जा सकती है। पीएम मोदी के इस बयान पर जमकर बवाल हुआ। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने कहा, 'किसी व्यक्ति के राजनीतिक विचार उसके पहनावे से पता नहीं चल सकते हैं। ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान नहीं दे पाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ये सरकार एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के जरिए करीब 10 लाख लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश जल रहा है और आप कपड़ों की बात कर रहे हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+