मुंबई: सगी बहनों के साथ चलते हुए ऑटो में छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश

ड्राइवर ने शुरू कर दी गलत हरकत, बचने को चलते ऑटो से कूद गईं सगी बहनें

मुंबई। मुंबई के कल्याण में ऑटो ड्राइवर ने दो सगी बहनों का चलते ऑटो में यौन शोषण का किया और उनके अपहरण की कोशिश की। इससे बचने के लिए ये लड़कियां चलते हुए ऑटो से ही कूद गईं। दोनों बहनें नाबालिग हैं, एक की उम्र 13 तो एक की 16 साल है। मामला गुरुवार का है, दोनों बहनों ने शुक्रवार को कल्याण के पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

sad

पुलिस से की गई शिकायत में बताया गया है कि लड़कियों की मां एक होटल में काम करती है, दोनों बहनें उसके पास गई थीं और वहां से ऑटो से अपने घर उल्हासनगर लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने उनसे उनकी मम्मी का नंबर देने को कहा, जब दोनों बहनों ने इंकार किया तो उसने गलत दिशा में ऑटो मोड़ दिया। जब उसने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू की तो छोटी बहन ऑटो से कूद गई।

ऑटो ड्राइवर इसके बाद बड़ी लड़की को एक बाग में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की लेकिन किसी तरह वो भी उससे बचकर भागी और घर पहुंची। दोनों बहनें घर पहुंचीं और फिर शाम को मां से सारी बात बताई। दोनों बेटियों को लेकर महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+