अंकल की तेरहवी में आया युवक पिस्टल लेकर बनाने लगा टिकटॉक वीडियो, गोली चली, मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के शिरडी में 17 साल के एक युवक की कथित तौर टिक-टॉक वीडियो बनाते समय गोली लगने से उस समय मौत हो गई। युवक अपनी रिश्तेदार की तेहरवीं में शामिल होने शिरडी आया था, जहां वो होटल में ठहरा हुआ था। होटल के कमरे में ही वो पिस्टल लेकर वीडियो बना रहा था, जब गोली चली और उसे जा लगी। इससे उसकी मौत हो गई।

होटल में ठहरे हुए थे दोस्त
शिरडी का रहने वाला 17 साल का प्रतीक संतोष वाडेकर अपने तीन दोस्तों के साथ रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था। उन्होंने एक होटल में कमरा बुक किया हुआ था। कमरे में वो अपने तीन दोस्तों के साथ वीडियो बनाने लगा। प्रतीक का दोस्त सनी अपने हाथ में देसी पिस्तौल लेकर विडियो शूट कर रहा था, तभी गोली चली।

प्रतीक के सीने में चली गोली
शिरडी के डेप्युटी एसपी वाघचौरे ने जानतारी देते हुए बताया कि सभी दोस्त होटल के कमरे में वे सभी टिकटॉक विडियो शूट कर रहे थे। पिस्टल सनी के हाथ में था, इसी दौरान गोली चल गई, जो प्रतीक के सीने में जा लगी। गोली लगते ही प्रतीक जमीन पर गिर गया।

पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार किया
प्रतीक को गोली लगने से घबराए उसके साती होटल से भाग गए। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में मृतक के दो दोस्तों सनी और नितिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक को अभी फरार बताया गया है। पुलिस पिस्टल किसका है, इस बारे में जांच कर रही है। साथ ही घटना के दूसरे पहलुओं को भी पुलिस देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications