हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों के हंगामे के बाद 1 घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को हावड़ा-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रवाना होने से कुछ मिनट पहले तकनीकी खराबी आ गई। जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। नाराज यात्रियों ने इसका विरोध किया।

तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन एक घंटे की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्री प्लेटफॉर्म पर फंसे रहे। यात्रियों ने देरी के कारण होने वाली कठिनाइयों के बारे में शिकायत की और कहा कि उपलब्ध कराई गई वैकल्पिक ट्रेनों में बैठने और पीने के पानी की खराब सुविधाएं थीं।

howrah-new-jalpaiguri-vande-bharat-express

पूर्वी हावड़ा डिवीजन के रेलवे अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई और हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रुकी। जिसके बाद स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से 7 बजे करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

यात्रियों के एक वर्ग ने इस बदलाव का विरोध भी किया। दरअसल आधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत रेक में यात्रा करने की उनकी उम्मीदें ढेर हो गईं। उन्होंने कहा कि युवा एक्सप्रेस रेक में वे सुविधाएं नहीं थीं जिनके लिए उन्होंने भुगतान किया था, और यह मानक के अनुरूप नहीं था।

पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वंदे भारत रेक के अंडरगियर में गड़बड़ी के कारण इसे बदलना पड़ा। उन्होंने कहा, जांच के दौरान वंदे भारत रेक को चलने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया और उसकी जगह एक अतिरिक्त रेक लगाया गया। जो कि युवा एक्सप्रेस थी। उन्होंने बताया कि इस बदलाव के कारण ट्रेन 1 घंटे देरी से रवाना हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+