अच्छे दिन आने वाले हैं: मोदी का विकास प्लान शुरु, वाराणसी में बनेंगे 60 फ्लाईओवर

भारतीय जनता पार्टी की टीम ने शहर में ट्रैफिक की समस्या के निदान के लिए 60 फ्लाईओवर बनाने का प्लान दिया है, जिसमें गंगा नदी के दोनों किनारों को जोड़ा जाएगा ताकि ट्रैफिक कम हो। इसके अलावा, दूसरा बड़ा काम है गंगा नदी की सफाई का है। बीएचयू के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर केके मिश्रा ने कहा कि टीम मोदी गंगा नदी के गौरव को फिर से स्थापित करने को लेकर गंभीर है।
सुनने में आया है कि गंगा की सफाई के लिए इसके किनारे पर हो रही आर्थिक गतिविधियों पर भी रोक लगाई जा सकती है। बीजेपी की टीम शहर की जरूरतों को लेकर वहां जाने-माने लोगों से सुझाव भी ले रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि गुजरात मॉडल से प्रेरणा लेते हुए आने वाले समय में काशी में बड़े बदलाव होंगे। मालूम हो कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में नरेन्द्र मोदी ने गंगा की सफाई पर खासा बल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications