अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन समेत इन एक्टरों की मिमिक्री कर पिलाता है चाय, दुकान पर लगती है लंबी लाइन, VIDEO Viral
इस वीडियो को ब्लॉगर अभिनव जेसवानी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है देश का सबसे अधिक टैलेंटेड चाय वाला (Most Talented Chai Wala in India)।
chai wala mimicking: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो किसी के संघर्ष तो कोई फनी वीडियो शामिल होते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक चायवाले का है। चाय वाले फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अमरीश पुरी से लेकर सभी अभिनेताओं की मिमिक्री करते हैं। साथ ही कुमान सानू की आवाज में 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' सदाबहार गीत भी गाया।

तेजी से हो रहा वायरल
इस वीडियो को ब्लॉगर अभिनव जेसवानी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है देश का सबसे अधिक टैलेंटेड चाय वाला (Most Talented Chai Wala in India)। वीडियो शेयर करने के बाद बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड में है जाने की इच्छा
अभिनव जेसवानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि भारत में सबसे प्रतिभाशाली चाय वाले सागर भैया की बॉलीवुड में जाने की इच्छा पूरी करें। उसने चाय वाले की लोकेशन भी साझा की। कहा कि सागर भैया प्रतिभाओं से भरे हैं।

इन अभिनेताओं की करता है मिमिक्री
वीडियो में सागर श्रीवास्तव नाम के चाय विक्रेता को चाय बनाते और अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सलमान खान और अन्य जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं की मिमिक्री करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो के अंत में वह कुमार सानू की धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना भी गाते हैं।

13 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो
वीडियो को 13 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने चाय बेचने वाले की प्रतिभा और कौशल की प्रशंसा की है। यूजर्स ने "प्रतिभा की वास्तव में कोई सीमा नहीं है", "हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं" और कई अन्य टिप्पणियों की झड़ी लगा दी।

महाराष्ट्र का है रहनेवाला
वैसे तो हर कोई जो बड़े सपने देखता है उसे प्रसिद्धि और अवसर नहीं मिलते हैं, लेकिन हमारा देश हर कोने में प्रतिभाशाली लोगों से भरा पड़ा है। ऐसा ही एक प्रतिभाशाली चाय विक्रेता अब लोकप्रियता हासिल कर रहा है जब किसी ने अपने कौशल को सोशल मीडिया पर साझा किया। महाराष्ट्र के अमरावती का चाय वाला मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज के लिए वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- चाय की खुशबू ने हिरण को खींच लाई दुकान पर, नाश्ते पानी का उठाया लुत्फ, तेजी से Viral हो रहा VIDEO












Click it and Unblock the Notifications