सब्जी के बाद पाकिस्तानियों की चाय पर पड़ी भारत से खराब रिश्तों की मार
नई दिल्ली। भारत-पाक रिश्तों में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव का असर दोनों देशों के बीच के व्यापार पर भी पड़ रहा है। भारत से पाकिस्तान को निर्यात होने वाली चाय की तादाद बेहद कम हो गई है।

पिछले हफ्ते हमने आपको खबर दी थी कि कैसे गुजराते के व्यापारियों ने पाक को अपने खेतों की सब्जी पाकिस्तान को ना निर्यात ना करने का फैसला किया है। जिनमें खासतौर से टमाटर और मिर्च हैं।
ये रहा उस खबर का लिंक, उसे आप यहां पढ़ सकते हैं।
इस सबकी शुरूआत तब हुई थी, जब सरकार ने सिंधु जल समझौते पर विचार करने की बात कहकर पाक का पानी बंद करने का इशारा किया। इसके बाद गुजराती व्यापारियों ने पाक की सब्जी बंद की और अब चाय भी बंद हो गई है।
इस साल जनवरी 2016 से अगस्त 2016 तक भारत से पाकिस्तान को निर्यात होने वाली चाय में 36 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। जो पिछले साल के मुकाबले 7.46 मिलियन किग्रा कम है।
केन्या से सस्ती चाय खरीदेगा पाक
भारत से पाकिस्तान को चाय वाघा बॉर्डर या फिर समुंद्र के रास्ते ना जाकर दुबई के रास्ते जाती है। ऐसे में चाय की कीमत भी बढ़ जाती है लेकिन अपनी महक और स्वाद की वजह से भारत की चाय की मांग हर जगह है।
पिछले एक महीने में उरी में भारतीय सैनिकों पर आतंकी हमला और पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तो दोनों देशों को बीच रिश्ते बेह खराब हैं। ऐसे में व्यापार बहुत ज्यादा गिरा है।
लगातार चाय की आमद घटने से पाकिस्तान ने दूसरे विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने श्रीलंका और केन्या से चाय के आयात करने के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।
भारत की चाय की कीमत 95 से 110 रुपये प्रति किलो रहती है। वहीं श्रीलंका और केन्या की चाय इससे 30 फीसदी तक सस्ती है। चीन के पाकिस्तान को समर्थन के बावजूद चीन से भारत का व्यापार पटरी पर है।












Click it and Unblock the Notifications