कांग्रेस को जवाब देने के लिये दिल्ली में चाय-बिस्कुट के साथ नमो पर चर्चा

दिल्ली भाजपा की विधि शाखा ने इसका अनुसरण करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय, पटियाला हाउस अदालत और साकेत एवं तीस हजारी जिला अदालतों के बाहर चाय पार्टी का आयोजन किया। पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली की अदालतों के बाहर आयोजित नमो चाय पार्टी में संगठन से जुड़े वकीलों ने वहां जुटी भीड़ को संबोधित करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल, युवा सांसद अनुराग ठाकुर, वरिष्ठ वकील पिंकी आनंद और मशहूर वकील मीनाक्षी लेखी ने भीड़ को संबोधित किया।
अदालत के बाहर एक तंबू में चाय पार्टी का आयोजन किया गया जहां चाय और बिस्कुट परोसे जाने के बीच पार्टी के नेताओं और वकीलों ने भाषण दिया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी के बारे में लगातार यह उछाले जाने पर कि एक चाय बेचने वाले से लेकर देश के शिखर तक पहुंचने वाले व्यक्ति के रूप में मोदी उभरे हैं, को लक्ष्य कर कांग्रेस के नेता मणि शंकर अय्यर ने कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान ताना मारा था कि मोदी प्रधानमंत्री तो बन नहीं सकते हां चाय जरूर बेच सकते हैं। भाजपा अब उसी ताने के जवाब में यह अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications