पार्टी नेताओं के बीच मतभेदों को दूर करेगी टीडीपी, समन्वय समिति का किया गठन
विजयवाड़ा, 24 जून। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने पार्टी नेताओं के बीच मनमुटाव की खबरें आने के बाद उन्हें हल करने के लिए एक समन्यव समिति का गठन किया है। समिति में यनमाला रामकृष्णुडु, बी अर्जुनुडु, टीडी जनार्दन और दमचारला सत्य को शामिल किया गया है।

एक साल तक चंद्रबाबू नायडू की जिला यात्राओं के बाद पार्टी चुनावी मोड में है और ऐसे में चुनाव के पहले नेताओं को बीच मतभेदों को दूर करने और गुटबाजी खत्म करने का फैसला किया गया है।
पिछले कुछ समय में टीडीपी नेताओं जेसी प्रभाकर रेड्डी और पल्ले रघुनाथ रेड्डी के बीच जबानी जंग सुर्खियों में रही थी। वहीं पार्टी के सूत्रों ने कहा कि कुछ अन्य जिलों में नेताओं के बीच आंतरिक मनमुटाव की खबरें भी थीं जिसके चलते समिति के गठन की आवश्यकता थी।
चूंकि चुनावों का सामना करने के लिए दो साल से भी कम समय है ऐसे में तेलुगू देशम के एक वरिष्ठ नेता ने महसूस किया कि टीडीपी नेतृत्व के लिए पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान से बचाने के लिए आंतरिक मतभेदों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है। यही वजह है कि पार्टी ने अब इसे दूर करने के लिए समिति का गठन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications