जब 'हिटलर' के वेश में संसद पहुंचे ये सांसद, लोगों ने जमकर खिंचाई तस्वीरें
नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान गुरुवार को बेहद खास तस्वीर सामने आई जब एक सांसद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर के अंदाज में नजर आए। हिटलर की ड्रेस पहनकर संसद पहुंचने वाले ये सांसद तेलुगुदेशम पार्टी के हैं और इनका नाम नारामल्ली शिवप्रसाद है। दरअसल टीडीपी काफी समय से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर संसद में प्रदर्शन कर रही है। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए टीडीपी सांसद नारामल्ली शिवप्रसाद ने खास हिटलर की ड्रेस पहनकर इसमें शामिल होने पहुंचे।

हिटलर के वेश में टीडीपी सांसद नारामल्ली शिवप्रसाद
ये कोई पहली बार नहीं है जब तेलुगुदेशम पार्टी के सांसद और पूर्व अभिनेता नारामल्ली शिवप्रसाद इस तरह से संसद भवन में पहुंचे हैं। वो अकसर अपना अंदाज बदलकर संसद आते रहते हैं। हालांकि हिटलर के ड्रेस में संसद भवन पहुंचने पर लोगों ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई।

इससे पहले भगवान राम की वेश-भूषा में संसद पहुंचे थे सांसद
तीन दिन पहले ही शिवप्रसाद भगवान राम की ड्रेस पहनकर संसद परिसर में नजर आए थे। इससे पहले उन्हें नारद मुनि, सत्य साईं बाबा समेत अलग-अलग रूपों में भी देखा गया है। उनका ये अंदाज आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर पार्टी की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान नजर आया है।

विशेष राज्य दर्जे की मांग को लेकर टीडीपी के प्रदर्शन में हुए शामिल
बता दें कि टीडीपी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू लगातार केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इस साल मार्च में टीडीपी ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर एनडीए गठबंधन से खुद को अलग कर लिया। साथ ही उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी बात भी कही है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications