एक और सांसद ने एयरपोर्ट पर किया बवाल,तोड़े प्रिंटर, कर्मचारियों से बदसलूकी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गुरुवार को जेसी दिवाकर रेड्डी हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी और सांसद विमान के उड़ान भरने 23 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश से टीडीपी सांसद जेसी दिवाकर ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। दरअसल सांसद खुद एयरपोर्ट पर लेट पहुंचे थे तो उनको फ्लाईट के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई जिसके बाद उनके गुस्से का पारा चढ़ा और उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर बवाला काटा।

एक और सांसद ने एयरपोर्ट पर किया बवाल,तोड़े प्रिंटर, कर्मचारियों से बदसलूकी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गुरुवार को जेसी दिवाकर रेड्डी हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी और सांसद विमान के उड़ान भरने 23 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जब वहां लेट होने की वजह से उनको बोर्डिंग पास नहीं दिया गया तो वो भड़क गए और वहां रखे प्रिंटर को तोड़ डाला। सांसद ने इंडिगोकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की। जब जेसी दिवाकर हंगामा कर रहे थे तो उस समय तब उन्हीं की पार्टी के सांसद और एविएशन मिनिस्टर अशोक गजपति राजू लाउंज में मौजूद थे।वहीं इस मामले के सामने आने के बाद सांसद जेसी दिवाकर ने कहा है कि उन्होंने किसी स्टाफ के साथ बदसलूकी नहीं की।

आपको बता दें कि थोड़े दिनों पहले शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने फ्लाइट के अंदर क्रू स्टाफ से बदसलूकी की थी। उन्होंने बुजूर्ग क्रू को चप्पल से मारा था। उस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। अब एक और सांसद द्वारा एयरपोर्ट पर बवाल करने का मामला सामने आया है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+