पुराना वीडियो वायरल होने पर महिला विधायक ने दी सफाई, कहा- मैं ईसाई नहीं हिंदू हूं
नई दिल्लीः टीडीपी विधायक वी. अनिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कथित तौर पर अपने आप को ईसाई बता रही हैं। वीडियो में उन्हें कथित तौर से कहते सुना जा सकता है कि वो हिंदू नहीं है, ईसाई हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वी. अनिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी। बता दें, हाल ही में अनिता को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

प्रेस कॉन्फ्रेस में अनीता ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो पहले भी हिंदू थीं और अब भी हिंदू हैं। उन्होंने कभी भी अपना धर्म परिवर्तित नहीं किया। बता दें, वायरल वीडियो साल 2014 का बताया जा रहा है, जब एक इंटरव्यू में बोलते हुए अनीता ने कथित तौर पर ये बात कही थी।
वीडियो में कथित तौर पर कहा जा रहा है कि, मैं ईसाई हूं। अब भी, मेरे बैग में एक बाइबिल है, और मेरी कार में एक। मैं इसके बिना बाहर नहीं जाती। " इस वीडियो के बारे में अनीता का कहना है कि ये वीडियो एडिट किया गया है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के करीबी देवड़ा ने बताया 2019 में कैसे जीतेगी कांग्रेस, जानिए पूरा प्लान
विधायक अनीता का कहना है कि वो एक हिंदू पैदा हुई थीं। उके पिता मडीगा जाति से आते हैं जिसे आंध्र प्रदेश में अनुसूचित जाति (एससी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में अनीता ने कहा कि "आम तौर पर, बहुत से लोग सोचते हैं कि एससी लोग ईसाई हैं। इसी तरह, मेरे परिवार के कुछ सदस्य और रिश्तेदार ईसाई हैं। लेकिन, मेरे पिता और मां कभी दूसरे धर्म में परिवर्तित नहीं हुए हैं।'
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार बनने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम, एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग
इस पूरे मामले के लिए उन्होंने वाईएसआरसी के सदस्यों पर संपादित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वीडियो वायरल करके एक बिना वजह का विवाद पैदा किया गया।
जब ये वीडियो वायरल होना शुरू हुआ तो भाजपा के युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने अनिता के हटाने की मांग की। इसके अलावा बीजेवाईएम के प्रदेश अध्यक्ष एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा कि, "यह पवित्रता के अलावा कुछ भी नहीं है। एक हिंदू धार्मिक निकाय को स्वयं घोषित ईसाई कैसे नियुक्त किया जा सकता है? उसे(अनीता) तुरंत हटा दिया जाना चाहिए।"
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी-शी जिनपिंग के बीच होगी मुलाकात, सुषमा ने कहा- दोनों देश मिलकर सुलझाए सीमा विवाद
-
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications