जम्मू कश्मीर के रामबन में गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 11 की मौत, 3 घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के रमबन जिले में एक टैक्सी 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये दुर्घटना शनिवार सुबह 10: 30 बजे हुई जब ये टैक्सी यात्रियों को लेकर चंदेरकोट से राजगढ़ की ओर जा रही थी। इस बीच ड्राइवर को बैलेंस खो गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। मामले की खबर लगते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के रेस्क्यू किया। मृतकों ने दो महिलाएं और एक बच्चा भी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के ही ऊधमपुर में सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 34 अन्य लोग घायल हो गए थे। यहां 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस फिसल कर खाई में गिर जाने से ऐसा हुआ था।
इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाके में कई बार पुलिस और सेना की गाड़ियां भी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। पहाड़ी इलाकों में बसों और गाड़ियों का खाई में गिर जाना आम है। इसके अलावा लैंड स्लाइड के चलते भी कई हादसे हर साल होते हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई ब्रिज हादसा: बीजेपी नेता का शर्मनाक बयान- हादसे के लिए पैदल चलने वाले जिम्मेदार












Click it and Unblock the Notifications