'मुफ्त की रेवड़ी बंटते देख दुखी होती हैं टैक्स पेयर्स', PM मोदी से बोले CM केजरीवाल- जनता का अपमान न करिए
मुफ्त की रेवड़ी को लेकर फिर घमासान मच गया है। पीएम मोदी ने रविवार को मुफ्त की रेवड़ी देने वालों पर निशाना साधा।
मुफ्त की रेवड़ी को लेकर फिर घमासान मच गया है। पीएम मोदी ने रविवार को मुफ्त की रेवड़ी देने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टैक्स पेयर्स जब देखते हैं कि उससे वसूले गए रुलयों से मु्फ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है तो वह बेहद दुखी होता है। उन्होंने कहा कि जनता को लुभाने के लिए मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के वीडियो के ट्वीट कर कहा कि आप जनता का अपमान न करिए।
Recommended Video

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त दवाइयां, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी फ्री सुविधायें मिलती हैं। कितने अमीरों के बैंकों के कर्जे माफ कर दिये। बार-बार मुफ्त रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए। वहीं, इससे पहले सीएम केजरीवाल के मुफ्त वादे पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि लोगों को मुफ्त रेवड़ी बांटकर जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुफ्त रेवड़ी कल्चर देश के लिए घातक है।
'रेवड़ी कल्चर को हटाना है'
पीएम ने कहा कि रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है।
हम मिलकर देश के सभी स्कूलों को बेहतर कर सकते हैं
चुनावी रेवड़ी को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया है कि हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करें। केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को प्रस्ताव देता हूं कि वह हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करें, राजनीति को अलग करते हुए इनका इस्तेमाल करना चाहिए। हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करिए, आप और हम मिलकर देश के सभी स्कूलों को बेहतर कर सकते हैं। सभी राज्य सरकारें इसे मिलकर करेंगे। इसे मुफ्त की रेवड़ी कहना बंद कीजिए, अच्छी शिक्षा मुहैया कराना रेवड़ी नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'मुफ्त की रेवड़ी चाहिए क्या?', BJP पर तंज कसते हुए गुजरातियों से बोले दिल्ली के CM केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications