एयर इंडिया को खरीदने का प्लान कर रहा है टाटा ग्रुप: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रेशखरन ने केंद्र सरकार से अनौपचारिक बात की है और एयर इंडिया की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है।

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक बार फिर से टाटा ग्रुप के आधिपत्य में जा सकती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप में एयर इंडिया को खरीद सकता है। बिजनस न्यूज चैनल ईटी नाऊ के सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप एयर इंडिया को खरीदने की संभावनाए तलाश रहा है।

एयर इंडिया को खरीदने का प्लान कर रहा है टाटा ग्रुप: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रेशखरन ने केंद्र सरकार से अनौपचारिक बात की है और एयर इंडिया की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है। वही सरकार घाटे में चल रही एयर इंडिया का निजिकरण करने पर विचार कर रही है। नीति आयोग ने एयर इंडिया के प्राइवेटाजेशन की सलाह सरकार को दी है जिसका विरोध एयर इंडिया के कर्मचारी कर रहे हैं।

पिछले महीने में ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में कहा था कि एविएशन मिनिस्ट्री वो सारी संभावनाएं तलाशेगी कि एयर इंडिया का प्राइवेटाइजेशन कैसे किया जाए।

एयर इंडिया पर अभी 52,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।सरकार इसके लिए 30,000 करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज मंजूर कर चुकी है जिसमें से 24,000 करोड़ की रकम की दी भी जा चुकी है। साल 2013 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा था कि जब भी एयर इंडिया का प्राइवेटाइजेशन होगा तो इस पर विचार करने में खुशी होगी।अगर टाटा इस दिशा में आगे बढ़ता है और डील हो जाती है तो यह एयर इंडिया के लिए घर वापसी जैसी बात होगी क्योंकि यह कंपनी साल 1953 में राष्ट्रीयकृत होने से पहले टाटा के ही आधिपत्य में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+