Tata Group Market Capitalisation: जब रतन टाटा की कंपनियों के पास पाकिस्‍तान की पूरी GDP से ज्‍यादा पैसा हुआ


Ratan Tata Group vs Pakistan GDP:
भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष के रतन टाटा का 9 अक्‍टूबर 2024 को निधन हो गया। उन्‍होंने रात करीब 11 बजे मुम्‍बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज 10 अक्‍टूबर 2024 को रतन टाटा को अंतिम विदाई दी जा रही है। एक वक्‍त ऐसा भी आया जब रतन टाटा की कपंनियां पैसों के मामले में पूरी पाकिस्‍तान से भी बड़ी हो गई थीं।

यह भी पढ़ें- Tata Group Stocks: रतन टाटा के चले जाने बाद Tata Shares का हाल, क्‍या गिर रहे Ratan Tata के सारे शेयर?

hindustantimes.com की फरवरी 2024 की खबर के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में लिस्‍टेड टाटा समूह के कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को छप्‍परफाड़ रिटर्न दिया। नतीजा यह रहा है कि टाटा समूह का बाजार पूंजीकरण 365 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जबकि IMF ने पाकिस्तान की GDP लगभग 341 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया था। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्य 170 बिलियन डॉलर रहा, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का लगभग आधा है।

यह भी पढ़ें- Simi Garewal Story: करोड़ों की संपत्ति, फिर क्यों आजीवन कुंवारे रहे रतन टाटा? एक्स गर्लफ्रेंड से बयां किया हाल

Ratan Tata Group vs Pakistan GDP

टाटा कम्पनियां कैसा प्रदर्शन कर रही हैं?

28 दिसंबर 1937 को जन्‍मे रतन टाटा की कंपनियों ने जोरदार रिटर्न दिया। पिछले एक साल में टाटा मोटर्स और ट्रेंट से मिले रिटर्न और टाइटन, टीसीएस और टाटा पावर में आई तेजी के कारण टाटा समूह की पूंजी में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में कम से कम 8 टाटा कंपनियों की संपत्ति दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

Ratan Tata Group vs Pakistan GDP

इनमें टीआरएफ, ट्रेंट, बनारस होटल्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ऑफ गोवा और आर्टसन इंजीनियरिंग शामिल हैं। इसके अलावा, टाटा कैपिटल, जिसे अगले साल तक अपना आईपीओ लाना है, का बाजार मूल्य ₹ 2.7 लाख करोड़ है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है

पाकिस्तान की जीडीपी में वित्त वर्ष 22 में 6.1%, वित्त वर्ष 21 में 5.8% की वृद्धि दर्ज की गई और वित्त वर्ष 23 में इसमें कमी आने का अनुमान लगाया गया। बाढ़ के कारण देश में अरबों डॉलर का भारी नुकसान हुआ है, जो 125 अरब डॉलर तक के बाहरी कर्ज और देनदारियों के बोझ तले दबा हुआ है, क्योंकि जुलाई से शुरू होने वाले 25 अरब डॉलर के बाहरी कर्ज के भुगतान को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से इसका 3 अरब डॉलर का कार्यक्रम भी मार्च में समाप्त हो रहा है, जबकि इसका विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर है।

टाटा समूह की कंपनियों के प्रमुख शेयर

1.टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज शेयर
2. टाटा स्टील शेयर
3. टाटा मोटर्स शेयर
4. टाइटन शेयर
5. टाटा कैमिकल्स शेयर
6. टाटा पावर शेयर
7. इंडियन होटल शेयर
8. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शेयर
9. टाटा कंयूनिकेशंस शेयर
10.वोल्टास शेयर
11.ट्रेंट लिमिटेड शेयर
12.टाटा इंवेस्टमेंट कॉर्प शेयर
13. टाटा मेटालिक्‍स शेयर
14. टाटा एलेक्सी शेयर
15. नेलको शेयर
16.टाटा टेक शेयर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+