Rasmalai: रसमलाई के स्वाद की दीवानी हुई दुनिया, TasteAtlas की लिस्ट में मिला दूसरा स्थान
Best Desserts Rasmalai: भारतीय मिठाई ने एक बार फिर दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज किया है। सॉफ्ट-सॉफ्ट रबड़ी में डूबी हुई रसमलाई ने वर्ल्ड की बेस्ट चीज डेसर्ट (Best Cheese Desserts ) लिस्ट में दूसरी रैंक हासिल की है।
फेमस फूड गाइड टेस्ट एटलस (TasteAtlas) ने दुनिया में '10 सर्वश्रेष्ठ पनीर डेसर्ट' की अपनी सूची जारी की है। जिसमें रसमलाई का स्थान देखकर लोग खुश हो जाएंगे। डेसर्ट की यह सूची TasteAtlas ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

स्वाद में एकदम मुलायम
जैसा की सबको पता है कि रसमलाई एक स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है। जो अपने मिठास और मलाईदार स्वाद के चलते दुनिया भर में फेमस है। यह मिठाई दूध और पनीर से तैयार की जाती है। मिठाई की बनावट मुलायम और मुंह में घुलने वाली होती हैं।
TasteAtlas ने शेयर की लिस्ट
ऐसे में अब रसदार मिठाई रसमलाई ने दुनिया भर के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ डेसर्ट की सूची में दूसरा स्थान बनाया है। यह लिस्ट TasteAtlas ने साझा की है, जो कि एक ऑनलाइन यात्रा और फूड गाइड है। TasteAtlas दुनिया भर से स्थानीय व्यंजनों से रूबरू होता है।
टॉप 10 लिस्ट में किस-किस देश के डेसर्ट
लिस्ट के साथ अपने कैप्शन में लिखा कि "अपनी पसंदीदा चुनें"। इसी के साथ पहले नंबर पर पोलैंड की मिठाई सेर्निक (Sernik) थी, दूसरे स्थान पर भारत की रसमलाई थी। फिर तीसरे पर ग्रीस से सफ़ाकियानोपिटा (Sfakianopita) थी।
वहीं आगे की लिस्ट की बात करें तो यूएसए से एनवाईसी-शैली चीज केक (NYC-style cheesecake) और जापानी चीज केक (Japanese cheesecake ) को चौथे और पांचवें स्थान पर रखा गया है।
ऐसे ही अंतिम पांच मिठाइयां स्पेन से बास्क चीज केक (basque cheesecake), हंगरी से राकोस्ज़ी टूरोस (rákóczi túrós), ग्रीस से मेलोपिटा (melopita), जर्मनी से कासेकुचेन (käsekuchen ) और चेक गणराज्य से मीसा ज़ेज़ी (Míša řezy) थीं।












Click it and Unblock the Notifications