तहलका के संपादक तरुण तेजपाल पर महिला पत्रकार के यौन उत्‍पीड़न का आरोप

Tarun Tejpal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एक से एक सनीसनीखेज खुलासा कर भारतीय राजनीति में तहलका मचा देने वाले मैगजीन तहलका के प्रमुख संपादक तरुण तेजपाल सेक्‍स स्‍कैंडल में फंसते नजर आ रहे हैं। एक महिला पत्रकार ने उनपर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि तरुण तेजपाल महिला पत्रकार संग बदसलूकी करने की बात को स्‍वीकार किया इस्‍तीफा दे दिया है।

तेजपाल ने खुद को पत्रिका से 6 महीने के लिये अलग कर लिया है। तेजपाल ने तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोभा चौधरी को पत्र भेजकर खुद ही हटने की पेशकश की। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में शोभा ही पत्रिका का कामकाज संभालेंगी। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी को लिखे पत्र में तेजपाल ने कहा है कि पिछले कुछ दिन बहुत परीक्षा वाले रहे और मैं पूरी तरह इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।

एक गलत तरह से लिए फैसले, परिस्थिति को खराब तरह से लेने के चलते एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जो उन सभी चीजों के खिलाफ है जिनमें हम विश्वास करते हैं और जिनके लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित पत्रकार से अपने दु‌र्व्यवहार के लिए पहले ही बिना शर्त माफी मांग ली है लेकिन मैं महसूस कर रहा हूं कि और प्रायश्चित की जरूरत है।

तहलका के संस्थापक सदस्य तेजपाल ने अपने पत्र में लिखा है, क्योंकि इसमें तहलका का नाम जुड़ा है और एक उत्कृष्ट परंपरा की बात है, इसलिए मैं महसूस करता हूं कि केवल शब्दों से प्रायश्चित नहीं होगा। मुझे ऐसा प्रायश्चित करना चाहिए जो मुझे सबक दे। इसलिए मैं तहलका के संपादक पद से और तहलका के दफ्तर से अगले छह महीने के लिए खुद को दूर करने की पेशकश कर रहा हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की बहुत कम उम्र की है और घटना के बाद से ही सदमे में है। पीड़िता के साथ दो बार यौन उत्पीड़न हुआ और यह तब हुआ जब 'थिंक इवेंट' चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+