'पहले से था इरादा, समय का कर रहे थे इंतजार', कांग्रेस के खिलाफ गुलाम नबी के हमले पर तारिक अनवर बोले
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद लगातार पार्टी और राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर बयान दिया है।
नई दिल्ली, 29 अगस्त: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद लगातार पार्टी और राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद के बयानों से पता चलता है कि उन्हें सुना नहीं गया। मेरा मानना है कि कांग्रेस में उनके पद को देखते हुए वह सीधे पार्टी अध्यक्ष या राहुल गांधी से बात कर सकते थे। कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए उन्होंने जिस तरह से पार्टी छोड़ी, वह उन्हें शोभा नहीं देता।

तारिक अनवर ने कहा कि पार्टी, नेता, नेतृत्व या उस परिवार पर आरोप लगाना जिसने उन्हें गुलाम नबी आजाद बनाया, अप्रिय है। अगर उन्हें कोई शिकायत होती तो वे इस्तीफा देकर घर बैठ जाते। यह घटना दर्शाती है कि उनका यह इरादा बहुत पहले से था और सही समय का इंतजार कर रहे थे।
गुलाम नबी ने की पीएम मोदी की तारीफ
गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर निशाने साधते हुए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इंसानियत तो है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वे मोदीजी को बड़ा क्रूर आदमी समझते थे। शादी नहीं की है, बच्चे नहीं हैं, बीवी नहीं तो इनको कोई परवाह नहीं है, लेकिन कम से कम उनमें इंसानित तो है। उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं कांग्रेस में जम्मू-कश्मीर का चीफ मिनिस्टर था और गुजरात की टूरिस्ट बस के अंदर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ।
'उन्होंने मेरे रोने की आवाज सुनी'
उन्होंने बताया कि लोग मौके पर ही मर गए। किसी का हाथ नहीं था, किसी का पैर नहीं, तब सीएम गुजरात नरेंद्र मोदी का फोन आता है। मैं उस वक्त जोर-जोर से रो रहा था। ऑफिस वालों ने मेरे कान में फोन दिया तो मैंने बात करने से मना कर दिया। कहा कि मैं अभी बात नहीं कर सकता। उन्होंने मेरे रोने की आवाज सुनी...।
यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस को बदनाम कर वो खुद की अहमियत घटा रहे', गुलाम नबी आजाद पर जयराम रमेश का पलटवार












Click it and Unblock the Notifications