'तान्हाजी' ने 'छपाक' को छोड़ा पीछे, अजय देवगन की फिल्म ने तीन दिनों में की इतने करोड़ की जबरदस्त कमाई
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' रिलीज होने के बाद से जमकर धमाल मचा रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को काफी पीछे छोड़ दिया था। ये दोनों फिल्में 10 जनवरी को रिलीज हुई हैं। तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर की कमाई की बात करें तो वीकेंड पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ की कमाई से साथ जबरदस्त शुरुआत की थी।

तीसरे दिन फिल्म ने कमाए 25 करोड़ से ज्यादा
'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' में मुख्य भूमिका में अजय देवगन के अलावा, सैफ अली खान और काजोल हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। शनिवार के बाद रविवार को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। इस फिल्म ने रविवार को 25-26 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। अजय देवगन की इस फिल्म ने शनिवार को 20.57 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह ये फिल्म तीन दिनों में ही 60 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

अजय देवगन की फिल्म ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
इस फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है जिसमें मराठा योद्धाओं के शौर्य को खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया गया है। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, दीपिका की फिल्म 'छपाक' अपेक्षाकृत कमजोर साबित हुई है। दीपिका की फिल्म ने तीन दिन में 18.67 करोड़ रु का कारोबार किया है।

छपाक के कलेक्शन में भी इजाफा
फिल्म 'छपाक' रिलीज से पहले से ही काफी विवादों में रही है। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद कई लोगों ने फिल्म को ना देखने की बात तक कही, लेकिन तीन राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित ये फिल्म कानूनी पचड़ों में भी फंस गई है। इस फिल्म ने पहले दिन 4.77 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बेहतर कारोबार किया और 6.90 करोड़ कमाए।

दीपिका की फिल्म ने तीन दिनों में कमाए 18.67 करोड़
वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने करीब 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह तीन दिनों में फिल्म 19 करोड़ के आंकड़े को छूती दिखाई दे रही है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी और मधुरजीत सर्गी ने मुख्य भूमिका निभाई है। मेघना गुलजार की ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। माना जा रहा था कि 'छपाक' उत्तर भारत में अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी तक के कारोबार पर नजर डालें तो अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में ज्यादा कामयाब रही है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications