Tandav web series: करणी सेना का ऐलान-'अपमान करने वालों की जीभ काट दो, 1 करोड़ रुपये देंगे'
Tandav web series Row: Karni Sena Offers Rs 1 cr For 'Slitting Tongue' of Those Insulting Hindu Gods: पॉलिटिकल थ्रिलर वेबसीरीज 'तांडव' जबसे OTT पर रिलीज हुई है तब से ही उसे लेकर बवाल मचा है, सीरीज पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगा है। हालांकि 'तांडव' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बिना किसी शर्त के माफी भी मांग ली है लेकिन इस वेब सीरीज के खिलाफ लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। अली अब्बास जफर कह चुके है कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। अब तक कई शहरों में इस सीरीज के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

'हम अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं'
तो वहीं अब दूसरी ओर अब करणी सेना ने ऐलान किया गया है कि 'तांडव वेब सीरीज' में जिन कलाकारों ने काम किया है, उन सभी की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
'हम अपने देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे'
महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि हम अपने देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे इसलिए जिन लोगों ने इसका अपमान किया है।उन्हें हम माफ नहीं कर सकते हैं, हमारे भगवान का अपमान करने वालों की जुबान जो भी काटकर लाएगा उसे महाराष्ट्र करणी सेना एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी। उन्होंने आगे कहा कि हमें माफी स्वीकार नहीं है, गलती करने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए।
Recommended Video

'दीपिका पादुकोण के सर काटने की कही थी बात'
आपको बता दें कि ये वही करणी सेना है, जिसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्ममावत' को लेकर बवाल खड़ा किया था और फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह का सिर काटकर लाने की बात कही थी। हालांकि बाद में फिल्म का नाम बदलने के साथ-साथ काफी सीन कट करके फिल्म को रिलीज किया गया था।

जीशान अयूब के सीन पर हुआ है बवाल
गौरलतब है कि पॉलिटिकल थ्रिलर वेबसीरीज 'तांडव' पर इस वक्त जमकर हंगामा हो रहा है। बीजेपी के विधायक राम कदम ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो एक बार फिर से उस वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं, जिसमें हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही है, आपको बता दें कि सीरीज 'तांडव' को लेकर बवाल जीशान अयूब के सीन पर हुआ है, जिसमें वो भगवान शिव का रूप धारण किए हुए हैं।
कई दिग्गज कलाकारों ने किया है काम
बता दें कि लखनऊ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की तरफ से अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित, वेब सीरीज तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास पर केस फाइल किया गया है। मालूम हो कि तांडव वेब सीरीज में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, गौहर खान, जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications