पुलिस के खोजी कुत्तों की चोरों में दहशत, नाम सुनते ही लौटा गए 16 लाख का सोना

चेन्‍नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में पुलिस के खोजी कुत्ते का खौफ लुटेरों में इस कदर था कि लगभग एक हफ्ते पहले 40 वर्षीय महिला से लूटी गई 16 लाख रुपये का सोना वो वापस कर गए। मामला 26 अगस्‍त का है। जानकारी के मुताबिक‍ चेन्‍नई के पेरांबुर स्थित चिन्नासामी स्ट्रीट में रहनेवाले इम्तियाज अबूबकर अपने बच्चों के साथ बाहर गए हुए थे, जब परिवारवाले रात लगभग साढ़े 10 बजे वापस लौटे तो उन्हें दरवाजा टूटा हुआ मिला और कई कीमती चीजें गायब थीं। अबूबकर ने तुरंत सेंबियम पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भी खेला माइंड गेम

पुलिस ने भी खेला माइंड गेम

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने जांच के दौरान इम्तियाज के घर के सभी फिंगरप्रिंट्स ले लिए और पड़ताल करनी शुरू की। पीड़ित महिला के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारियों की सहायता करने से मना कर दिया था, जिसके कारण पुलिस को शक हुआ कि घटना के पीछे अंदर के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल से रवाना होने के पहले पीड़ित महिला और उसके परिवार के सामने एक माइंड गेम खेला और कहा कि चोरी के पीछे जिस किसी का भी हाथ है, उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा और इस मामले में पुलिस अपने कुत्तों की मदद लेगी।

पुलिस ने दिया केस खोलने का हिंट, चोर खुद दे गया बैग

पुलिस ने दिया केस खोलने का हिंट, चोर खुद दे गया बैग

पुलिस ने हिंट दिया कि इस पूरी वारदात के पीछे किसी अंदर के व्यक्ति का ही हाथ है। एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘एक संदिग्ध हमारी नजरों में है और हम इस केस को दो दिन में ही हल कर लेंगे।' इसके बाद रविवार को अबूबकर की मां जमीला (71) को घर के सामने से एक बैग मिला, जिसमें चोरी हो चुकी सारी जूलरी रखी हुई थी। अधिकारी ने कहा, 'उन्हें चोरी हुई पूरी जूलरी मिल गई।

क्‍या कहना है पुलिस का

क्‍या कहना है पुलिस का

पुलिस का कहना है कि ‘हमें परिवार के ही किसी सदस्य या फिर किसी जानने वाले व्यक्ति के ऊपर शक था। हमने शनिवार को वार्निंग दी थी कि हमारे कुत्तों का इस्तेमाल करके दोषी को पकड़ लिया जाएगा। हमें लगता है कि हमारी धमकी से चोर डर गया। यह केवल हमारी एक ट्रिक थी। पीड़ित महिला एक बड़े संयुक्त परिवार की सदस्य है, उसके परिवार ने इस मामले की जांच में हमारा सहयोग नहीं किया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+