तमिलनाडु के डिप्टी सीएम की तूतीकोरिन का स्टरलाइट कॉपर कारखाना बंद करने की मांग

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम की तूतीकोरिन स्टारलाइट कॉपर कारखाना बंद करने की मांग

चेन्नई। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में कॉपर कारखाना बंद किये जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग में 13 लोगों की मौत और सौकड़ों के घायल होने के बाद तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम ने सोमवार को कहा है कि तूतीकोरिन का स्टरलाइट कॉपर कारखाना बंद होना चाहिए। पनीरसेल्वम ने कहा कि सरकार सख्त कदम उठाए और प्लांट को बंद करे। पनीरसेल्वम ने अस्पताल में जाकर हिंसा में घायल लोगों का भी हालचाल जाना।

tuticorin protest, tuticorin, Sterlite Copper plant in Thoothukudi, Sterlite Copper plant, Thoothukudi, tamilnadu, तमिलनाडु, Panneerselvam

पनीरसेल्वम ने कहा कि घायलों को आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जा चुकी है और तूतीकोरिन में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। राज्य के सूचना प्रसारण मंत्री के. राजू ने बताया है कि फैक्ट्री नौ अप्रैल को बंद कर दी गई थी, क्योंकि इसके लाइसेंस को रिन्यू करने की अर्जी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने खारिज कर दी थी।

tuticorin protest, tuticorin, Sterlite Copper plant in Thoothukudi, Sterlite Copper plant, Thoothukudi, tamilnadu, तमिलनाडु, Panneerselvam

बीते हफ्ते तूतीकोरिन में सैकड़ों लोग यहां वेदांता ग्रुप की स्टरलाइट कॉपर फैक्ट्री को बंद करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस कारखाने से हो रहे प्रदूषण ये यहां लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे। इस हिंसा के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। घटना के बाद तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 13 लोगों की मौत के मामले पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+