एआईएडीएमके नेता ने पत्रकारों को बताया गली के कुत्ते जैसा

चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने अपने एक नेता के पत्रकारों को लेकर विवादित पोस्ट लिखने पर बर्खास्त कर दिया है। एआईएडीएमके के नेता हरी प्रभाकरण ने पत्रकारों को गली के कुत्ते जैसा बताया था, सोमवार को तूतीकोरिन में पुलिस की फायरिंग में घायल लोगों ने मिलने पहुंचे तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम के साथ मीडियाकर्मियों को एंट्री ना देने पर उन्होंने ट्वीट किया था। जिसके बाद प्रभाकरण को पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से हटा दिया गया।

tamilnadu, AIADMK, journalist, dog

हरी प्रभाकरण एआईएडीएमके की आईटी विंग में अहम पद पर थे। उनके पत्रकारों को लेकर किया ट्वीट वायरल हो गया था, हालांकि उन्होंने ट्वीट डिलीट करते हुए माफी भी मांगी लेकिन पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। प्रभाकरण ने सोमवार सुबह तूतीकोरिन पहुंचे तमिलनाडु के डिप्टी सीएम के साथ मीडियाकर्मियों को अस्पताल में एंट्री ना देने पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि गली के कुत्तों को साथ ले जाने का कोई मतलब नहीं है।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में कॉपर कारखाना बंद किये जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग में 13 लोगों की मौत और सौकड़ों के घायल लोगों से तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम ने सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने इस दौरन कहा कि तूतीकोरिन का स्टारलाइट कॉपर कारखाना बंद होना चाहिए। पनीरसेल्वम ने कहा कि सरकार सख्त कदम उठाए और प्लांट को बंद करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+