तमिलनाडु में AIADMK और PMK के बीच गठबंधन का ऐलान, ये है सीटों का गणित
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सारे राजनीतिक अलग-अलग राज्यों में सहयोगी बनाने पर जोर दे रहे हैं। गठबंधन को लेकर अब एक खबर तमिलनाडु से आ रही है जहां पाट्टाली मक्कल कॉची (पीएमके) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) के बीच गठबंधन हो गया है। AIADMK के समन्वयक और तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने इसका ऐलान किया।

पीएमके को 6 सीटें दी गई
ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए पाट्टाली मक्कल कॉची के साथ गठबंधन हुआ है। पीएमके 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसे एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। एआईएडीएमके प्रमुख और डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम मंगलवार को पीएमके नेताओं की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। भाजपा-अन्नाद्रमुक-पीएमके महागठबंधन की औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हुआ AIADMK-PMK का गठबंधन
मंगलवार को चेन्नई में एक निजी होटल में पीएमके के संस्थापक डॉ एस रामदास, उनके बेटे और सांसद अंबुमणि रामदास, वरिष्ठ नेता जीके मणि और मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की मौजूदगी में इस गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई। ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उपचुनाव के दौरा 21 विधानसभा सीटों पर AIADMK चुनाव लड़ेगी और PMK उसे समर्थन देगी।

उत्तरी तमिलनाडु में पीएमके की पकड़ मजबूत
एस रामदास के नेतृत्व वाले पीएमके का उत्तरी तमिलनाडु में जनाधार मजबूत है, खासकर ओबीसी वन्नियार समुदाय के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। पीएमके 2014 के आम चुनावों में भी एनडीए का हिस्सा था, लेकिन अंबुमणि रामदास को नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री पद नहीं मिला था जिसके बाद भाजपा और पीएमके के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन के ऐलान के एक दिन बाद अब मंगलवार को तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK)और बीजेपी के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications