जयललिता जहां-जहां, उनकी कुर्सी वहां-वहां, क्या है स्पेशल कुर्सी का राज?

जब वह देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने पहुंचीं तब भी जयललिता की एक स्पैशल कुर्सी को नार्थ ब्लॉक पहुंचाया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने के दौरान भी वो अपनी स्पेशल कुर्सी पर बैठी नजर आई थीं। मुलाकात के बाद यह कुर्सी वापस तमिलनाडु भवन भेज दी गई। जबकि जयललिता को इस कुर्सी से इतना प्यार है तो आप इसके पीछे का राज भी जरुर जानना चाहेंगे।
हम आपको बता दें कि जयललिता को गठिया की समस्या है इसलिए उनके लिए सागौन की लकड़ी की बनी खास कुर्सी डिजाइन की गई है। यह कुर्सी दिल्ली स्थित तमिलनाडु भवन में रखी होती है। जब भी वो दिल्ली दौरे पर आती है, उनके साथ ये कुर्सी भी चलती हैं। फिर चाहे यह विज्ञान भवन में होने वाली मीटिंग हो, संसद की लाइब्रेरी या फिर राष्ट्रपति भवन।












Click it and Unblock the Notifications