जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान हिरासत में लिए गए दो बुल टैमर, कृषि बिल के खिलाफ दिखाए थे काले झंडे
मदुरई। तमिलनाडु के मदुरई के अवनीयापुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान दो बुल टैमर (बैल के साथ दौड़ने वाले) को हिरासत में लिया गया है। उनपर आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया और काले झंडे लहराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Recommended Video
जल्लीकट्टू देखने मदुरई पहुंचे थे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के पारंपरिक खेल आयोजन 'जल्लीकट्टू' देखने मदुरई पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका यह दौरा केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए था, जो तमिल संस्कृति को दबाना चाहती है। दूसरी तरफ, भाजपा ने इस आयोजन में राहुल गांधी के शामिल होने को 'पाखंड' करार दिया और कहा कि कांग्रेस ने पहले इस आयोजन पर प्रतिबंध का समर्थन किया था।
राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications