भरी क्लास में वैलेंटाइन डे के दिन शिक्षक ने 8वीं की छात्रा को किया प्रपोज, गिरफ्तार

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वैलेंटाइन डे के दिन निर्मल ने क्लास के सामने आठवीं कक्षा की लड़की को गुलाब देकर प्रपोज किया

नई दिल्ली। तमिलनाडु के एक सरकारी स्कूल में वैलेंटाइन डे के दिन 43 साल के एक शिक्षक ने आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा को गुलाब देकर प्रपोज किया। जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टीचर एम निर्मल प्रेमकुमार और उनके साथी एस लॉरेंस (31) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे हैं।

भरी क्लास में किया प्रपोज

भरी क्लास में किया प्रपोज

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वैलेंटाइन डे के दिन निर्मल ने क्लास के सामने आठवीं कक्षा की लड़की को गुलाब देकर प्रपोज किया। हालांकि, लड़की ने गुलाब लेने से मना करते हुए उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बावजूद निर्मल ने जबरन उसके हाथों में गुलाब का फूल पकड़ा दिया। इस घटना के बाद लड़की पूरे दिन शिक्षक के सामने आने और उससे बात करने से कतराती रही।

प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया

प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया

अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद अध्यापक ने अपने साथी से लड़की को मनाने और किसी और से यह बात न बताने के लिए कहा। फिर लॉरेंस ने छात्रा पर निर्मल का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया। यहां तक कि लॉरेंस ने छात्रा को धमकी दी कि अगर प्रपोजल नहीं माना और यह बात किसी और से बताई तो वह अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख सकेगी।

परिजनों ने किया प्रदर्शन

परिजनों ने किया प्रदर्शन

इस घटना से उदास छात्रा के पैरंट्स को जब यह बात पता चली तो उन्होंने अपने संबंधियों के साथ मिलकर स्कूल के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी के सामने भी शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के माता-पिता ने महिला पुलिस थाने कल्लाकुरुची में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने निर्मल के खिलाफ पास्को एक्ट 2012 की धारा 11 (यौन उत्पीड़न) एवं 12 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और लॉरेंस के खिलाफ धारा 17 (उकसाने के लिए सजा) के तहत केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+