प्रॉपर्टी को लेकर मां से हुआ झगड़ा, बेटे ने काट दिया सिर और हाथ में लेकर पहुंच गया थाने
पुदुकोट्टई। तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां 30 साल एक बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद अपनी मां का सरकटा शव लेकर पुलिस थाने पहुंच गया। थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की छानबीन की जा रही है। आपको बता दें कि मृतका पर भी उसके पति की हत्या का आरोप था और उसने इस संबंध में 10 साल जेल की सजा काटी थी। विस्तार से जानिए पूरा मामला

संपत्ति को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस ने रविवार को बताया कि आनंद की अपनी मां रानी से संपत्ति विवाद को लेकर अकसर लड़ाई होती थी। पुलिस ने कहा कि उनके घर में रविवार सुबह इस मुद्दे पर बहस होने के बाद आनंद ने धारदार हथियार से अपनी मां का कथित तौर पर सिर काट दिया और फिर सिर लेकर करम्बाकुडी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

क्या थी असली वजह
पुलिस के मुताबिक बेटे आनंद ने बिना बताए कुछ प्रॉपर्टी बेचने का फैसला कर लिया। इसके लिए उसने कुछ रुपए एडवांस ले लिए थे। जब मां (रानी) को इसकी खबर हुई तो उन्होंने पैसे देने के लिए कहा, लेकिन आनंद मना करने लगा। जिसके बाद विवाद बढ़ा।

हिस्ट्रीशीटर था मृतका का पति
पुलिस के मुताबिक मृतका रानी और उसका पति हिस्ट्री शीटर थे। वो अवैध शराब बेचने का धंधा करते थे। रानी को साल 2007 में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया। बताते चलें कि इसी तरह यूपी के ग्रेटर नोएडा में भी एक बेटे ने अपनी मां और बहन का कत्ल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम था।












Click it and Unblock the Notifications