Tamil Nadu News: रोडवेज बस की ऑटो रिक्शा से भीषण टक्कर, मां-पत्नी और बच्चे समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। रोडवेज बस की ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के मनमई गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। पुदुचेरी जा रही स्टेट रोडवेज बस की ऑटो-रिक्शा से भीषण टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ममल्लापुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर हुआ।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु रोडवेज की बस पुदुचेरी जा रही थी। इस बीच एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। भीषण टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि हादसे में दो बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वे एक ही परिवार के सदस्य थे। ऑटो रिक्शा से रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में ऑटो चालक गोविंदन, उनकी मां, पत्नी, बेटी और दो नातियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Recommended Video

वहीं, इससे पहले बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। भीषण सड़क हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों की मानें तो हादसा इतना खतरनाक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
3 लोगों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर हुई थी। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क को जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया था।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने एक और ऑडियो क्लिप किया रिलीज, सीएम स्टालिन पर लगाए संगीन आरोप












Click it and Unblock the Notifications