तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने एक और ऑडियो क्लिप किया रिलीज, सीएम स्टालिन पर लगाए संगीन आरोप
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने एक बार फिर से ऑडियो क्लिप जारी किया है। इस ऑडियो क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी पार्टी पर संगीन आरोप लगाए हैं।

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक और ऑडियो क्लिप जारी कर दिया है। अन्नामलाई ने इस ऑडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश के वित्त मंत्री पीटीआर पलानिवेल थियागा राजन फोन पर बात करते हुए कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
ऑडियो क्लिप में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री के बेटे और दामाद ने लूट का एक बड़ा हिस्सा अपने साथ लेकर जाते हैं। इस ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि व्यक्ति कह रहा है कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद काफी अच्छा है। डीमके में इस तरह की व्यवस्था नहीं होने पर इसकी आलोचना की गई है।
अन्नामलाई ने पीटीआर का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने भाजपा और डीएमके के बीच के अंतर को स्पष्ट तौर पर सामने रखा है। गौर करने वाली बात है कि इसी तरह का एक और ऑडियो भी पहले सामने आया था। जिसमे पीटीआर कहते हैं कि एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि और सबरीसन ने 3000 करोड़ रुपए लिए हैं।
वहीं इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए मंत्री ने कहा कि इस तह की हरकतें हमारे बीच बंटवारा नहीं ला सकती है। इस तरह के और भी ऑडियो आने वाले समय में सामने आ सकते हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को अन्नामलाई ने ऑडियो को रिलीज किया था, जिसमे उन्होंने आरोप लगाया था कि डीएमके के नेताओं ने 1.34 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया था।
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि इस भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन, मंत्री दुराई मुरुगन, ईवी वेलू, के पोनमुडी, वी सेंथिल बालाजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जगतरक्षन शामिल हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि 2021 में डीएमके के कार्यकाल के दौरान स्टालिन ने 200 करोड़ रुपए की घूस प्राइवेट कंपनी को चेन्नई मेट्रो रेल कोच का टेंडर दिलाने के लिए लिए थे। हालांकि डीएमके ने इस आरोप को खारिज किया है और अन्नामलाई को 500 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा का नोटिस भेजा है।
अन्नामलाई ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है और उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी तरह के मानहानि कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने इस ऑडियो टेप की निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications