तमिलनाडु-पुडुचेरी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

तमिलनाडु: चेन्नई समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

चेन्नई, 28 नवंबर: तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई समेत कई जिलों में इस महीने लगातार हुई बरिश ने जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। बीते 20 दिनों में चेन्नई और आसपास के जिलों ने लगातार बारिश का सामना किया है। बीके कुछ दिन से बारिश रुकी थी तो लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब एक बार फिर बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कई जिलों में बारिश हो रही है और अगले दो दिन भी होने का अनुमान है। इसको देखते हुए स्कूल-कॉलेजों का राज्य सरकार ने बंद करने का आदेश दिया है।

Recommended Video

    TamilNadu Flood: Chennai में भारी बारिश के बाद दरिया बना Highway| वनइंडिया हिंदी
     बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    चेन्नई समेत सात जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार (29 नवंबर) को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने इसको देखते हुए चेन्नई, तिरुनेलवेली सहित सात जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में बहुत भारी बारिश और रामनाथपुरम और थूथुकुडी में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। बता दे कि फिलहाल पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है और 22 जिलों में स्कूल-कॉलेज बारिश के चलते बंद हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

    पुडुचेरी में भी भारी बारिश

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 30 नवंबर तक तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी और कराईकल में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पुडुचेरी में भी कुछ स्थानों पर स्कूलों को बंद किया गया है। पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नमस्सिवम ने रविवार को एक बयान में कहा कि पुथुवई और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूल और कॉलेज 29 और 30 नवंबर को बंद रहेंगे क्योंकि लगातार बारिश ने यहां सामान्य जनजीवन को पटरी से उतार दिया है। ऐसे में दो दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इसके बाद हालात की समीक्षा करते हुए फैसला लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+