Tamil Nadu: '8 सीटें कम हो जाएगी, जल्दी से बच्चे पैदा करें', एमके स्टालिन ने ऐसा क्यों कहा?
Tamil Nadu: हिंदी को लेकर तमिलनाडु में जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम स्टालिन ने युवाओं से तुरंत बच्चे पैदा करने की अपील की।
बता दें कि, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन पहले भी यह कह चुके हैं कि तमिलनाडु की सफल परिवार नियोजन नीति अब उसे नुकसान पहुंचा रही है। चलिए जानते हैं कि स्टालिन बार-बार क्यों इस तरह का बयान दे रहे हैं।

स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लोगों से तुरंत बच्चों का जन्म देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, राज्य की सफल परिवार नियोजन नीतियां अब उसे नुकसान पहुचा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसंख्या के आधार पर सीमांकन लागू होने से तमिलनाडु की राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर प्रभाव पड़ सकता है।
स्टालिन ने कहा, "पहले हम कहते थे, समय लें और बच्चा पैदा करें। लेकिन अब स्थिति बदल गई है, और हमें अब कहना चाहिए कि तुरंत बच्चा पैदा करें।"
जानिए स्टालिन ने ऐसा क्यों कहा?
बता दें कि, देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या को जनसंख्या के अनुपात में बढ़ाने के लिए परिसीमन किया जाता है। साल 2026 में परिसीमन प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस परिसीमन के बाद देश में 78 लोकसभा सीट बढ़ सकती है।
लेकिन जनसंख्या के आधार पर होने वाले इस परिसीमन में जिस राज्य में जनसंख्या बढ़ी वहां पर लोकसभा की सीटें बढ़ेगी और जहां पर वर्तमान में मौजूद सीट के आधार पर जनसंख्या कम हुई है उस राज्यों में लोकसभा की सीटें कम भी की जा सकती है।
स्टालिन को इस बात का डर
स्टालिन को लगता है कि राज्य में परिवार नियोजन नीतियों की वजह से वहां पर जनसंख्या में कमी आई है जिससे वहां पर लोकसभा की कुछ सीट कम हो सकती है। जिससे राज्य का प्रतिनिधित्व संसद में कम हो जाएगा।
स्टालिन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्टालिन ने 5 मार्च को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें वे सभी दलों को इस मुद्दे पर एकजुट रहने की अपील करेंगे। विपक्षी पार्टियों से बैठक में शामिल होने की अपील करते हुए स्टालिन ने कहा, "मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बैठक में भाग लें।'
स्टालिन ने आगे कहा कि, 'सभी लोग अहंकार को अलग रखकर इसे गंभीर मुद्दा समझें।' उन्होंने यह भी कहा कि, 'चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत 40 राजनीतिक दलों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है ताकि सीमांकन के प्रभाव पर चर्चा की जा सके।'
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: मुंबई और गुजरात से राजस्थान के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और लिस्ट
तमिलनाडु की 8 लोकसभा सीटें कम हो सकती है
25 फरवरी को कैबिनेट की बैठक के बाद स्टालिन ने कहा था कि, तमिलनाडु की सफल परिवार नियोजन नीति अब उसे नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, "अगर जनसंख्या आधारित सीमांकन लागू किया जाता है, तो तमिलनाडु आठ सांसदों को खो देगा। इससे राज्य की संसद में प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा।"
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: सूरत से बिहार और यूपी के लिए चलेगी कई ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications