Tamil Nadu News: मदुरै में निर्माणाधीन इमारत में हादसा, तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
Tamil Nadu News: मदुरै में निर्माणाधीन इमारत में हादसा, तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
Tamil Nadu Madurai News: तमिलनाडु में मदुरै की वेस्ट वडामपोक्की स्ट्रीट पर सोमवार को एक इमारत में हादसा हो गया। ये एक निर्माणाधीन इमारत थी। इस हादसे में इमारत में काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग इस हादसे में घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मदुरै की वेस्ट वडामपोक्की स्ट्रीट पर इमारत की कंक्रीट की छत बनाने के लिए निर्मित इस्पात संरचना के ढह जाने से ये हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूर सोमवार दोपहर बाद इमारत में इस्पात की सलाखों का ढांचा बनाने में लगे हुए थे, तभी वह अचानक टूटकर उन पर गिर गया। मलबे के नीचे छह मजदूर फंस गए। जिसमें तीन की अब मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल का दौरान किया। जहां पुलिस ने मलबे में दबे तीन लोगों को बचा लिया। जो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों को सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications